Raigarh News

जिला पंचायत सारंगढ़ में सेवा सेतु पोर्टल का प्रशिक्षण सम्पन्न

*जिला पंचायत सारंगढ़ में सेवा सेतु पोर्टल का प्रशिक्षण सम्पन्न*

सारंगढ-बिलाईगढ़, 13 जुलाई 2026/जिला पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल पर प्रारंभ की गई नवीन सेवाओं के संबंध में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान इन सभी सेवाओं की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं सेवा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी जिले के समस्त सेवा सेतु प्रबंधक को प्रदान की गई।

इस प्रशिक्षण में जिन नवीन कार्यों की जानकारी दी गई उनमें नया व्यापार अनुज्ञप्ति (न्यू ट्रेड लाइसेंस), नवीन अन्त्योदय राशनकार्ड, प्राथमिकता राशनकार्ड, निराश्रित (एकल) राशनकार्ड, निःशक्तजन राशनकार्ड हेतु आवेदन,
अन्त्योदय राशनकार्ड, प्राथमिकता राशनकार्ड, निराश्रित (एकल) राशनकार्ड, निःशक्तजन राशनकार्ड एवं सामान्य राशनकार्ड में सदस्य जोड़ने हेतु आवेदन, अन्त्योदय राशनकार्ड, प्राथमिकता राशनकार्ड, निराश्रित (एकल) राशनकार्ड, निःशक्तजन राशनकार्ड एवं सामान्य राशनकार्ड से सदस्य विलोपन, एपीएल राशन कार्ड हेतु आवेदन, विवाह प्रमाण पत्र, आवश्यक साफ सफाई व्यवस्था (ग्रामीण क्षेत्र) शामिल था।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button