Crime News : चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या की कोशिश : बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप,आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी की रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया जेल
रायगढ़ । पत्नी की चरित्र शंका पर बुलेट मोटरसाइकिल से कुचलकर हत्या की कोशिश करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के क्रम में थाना जूटमिल पुलिस ने पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी ने अपनी पत्नी पर बुलेट मोटरसाइकिल कई बार चढ़ाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया था।
Crime News, patni ke charitr par shanka, patni ki hatya ki koshish, bullet motor cycle se kuchalne ka kai bar pryas, patni ki report par aaropi pati girftar, jutemill thana police ki karyavai,
जानकारी के अनुसार पीड़िता गणेशी साहू (32 वर्ष), निवासी कोड़ातराई, थाना जूटमिल ने दिनांक 03 जुलाई 2026 को थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2014 में उसने अमित साहू से प्रेम विवाह किया था तथा उनके दो बच्चे हैं। विवाह के बाद से आरोपी पति शराब के नशे में अक्सर मारपीट एवं विवाद करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता अपने बच्चों को सास के पास छोड़कर अलग किराये के मकान में रहने लगी थी।
रिपोर्ट के अनुसार 30 जून, जो पीड़िता का जन्मदिन था, आरोपी उसे समझाने-बुझाने और भविष्य में शराब नहीं पीने तथा अच्छे से रखने का भरोसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद 03 जुलाई 2026 की रात आरोपी उसे बुलेट मोटरसाइकिल से अपने घर कोड़ातराई ले गया, जहां चरित्र पर संदेह करते हुए गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए जब पीड़िता घर से बाहर भागी तो आरोपी ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG-16-CQ-2698 से उसे टक्कर मारकर गिरा दिया।
Crime News, patni ke charitr par shanka, patni ki hatya ki koshish, bullet motor cycle se kuchalne ka kai bar pryas, patni ki report par aaropi pati girftar, jutemill thana police ki karyavai,
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने हत्या की नीयत से मोटरसाइकिल को कई बार उसके शरीर के ऊपर चढ़ाया और जान से मारने की धमकी देते हुए लगातार कुचलने का प्रयास किया, जिससे पीड़िता के हाथ, गर्दन, सिर, जांघ, चेहरे एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह ने अपराध क्रमांक 362/2026 के तहत धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
Crime News, patni ke charitr par shanka, patni ki hatya ki koshish, bullet motor cycle se kuchalne ka kai bar pryas, patni ki report par aaropi pati girftar, jutemill thana police ki karyavai,
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अमित साहू (36 वर्ष), पिता कृष्णा साहू, निवासी कोड़ातराई, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह, एएसआई राजेन्द्र सिंह पटेल और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।
महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में रायगढ़ पुलिस द्वारा संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई लगातार जारी है।
Crime News, patni ke charitr par shanka, patni ki hatya ki koshish, bullet motor cycle se kuchalne ka kai bar pryas, patni ki report par aaropi pati girftar, jutemill thana police ki karyavai,
क्या कहते हैं एसएसपी शशि मोहन सिंह ?
“घरेलू विवाद की आड़ में अपराध करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा या जानलेवा हमला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ”
Crime News, patni ke charitr par shanka, patni ki hatya ki koshish, bullet motor cycle se kuchalne ka kai bar pryas, patni ki report par aaropi pati girftar, jutemill thana police ki karyavai,
