Raigarh News

योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, अदाणी फाउंडेशन की पहल

रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘ल्वहं वित भ्मंसजील ।हमपदह’ (स्वस्थ उम्र बढऩे के लिए योग) रही, जिसमें योग को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ साइट प्रोजेक्ट हेड, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, कबड्डी खिलाडिय़ों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। हर वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया गया।
यह आयोजन अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ परिसर तथा आसपास के ग्रामोंकृबड़े भंडार, छोटे भंडार, सूपा, अमलीभौना और कठली में किया गया। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, कबड्डी खिलाडिय़ों, पंचायत प्रतिनिधियों और संयंत्र के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान योग अभ्यास एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, साथ ही प्रतिभागियों को योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर आत्म-नियमन, व्यक्तित्व विकास और मानसिक एकाग्रता को बेहतर बनाने पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पूरे सत्र में यह संदेश दिया गया कि नियमित योग अभ्यास व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है।
इस योग शिविर में 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्कूल के छात्र-छात्राएं, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, कबड्डी खिलाड़ी और अदाणी पावर लिमिटेड के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम बड़े भंडार से अक्षय प्रधान, छोटे भंडार से धर्म सिंह पटेल एवं बृंद पटेल, तथा सूपा से फिरतू रात्रे की उपस्थिति रही।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में हाल ही में आसपास के क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 40 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। इसके साथ ही 24म7 आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय समुदाय को त्वरित और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
अदाणी फाउंडेशन समुदाय के समग्र विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करता है, जिससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े और लोग बेहतर जीवनशैली अपनाएं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button