Raigarh News

कोसीर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन, उपभोक्ता व कर्मचारी हुए सम्मानित

कोसीर में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन, उपभोक्ता व कर्मचारी हुए सम्मानित

कोसीर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, कोसीर द्वारा “छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि श्री गनपत जांगड़े, जनपद सदस्य श्रीमती हीरा जाटवर, सरपंच श्रीमती सुमन राव, विष्णु चन्द्रा एवं भैरव जाटवर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने आयोजन के लिए विद्युत विभाग को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं, सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जान जोखिम में डालकर निर्बाध विद्युत सेवा प्रदान करने वाले कोसीर बिजली विभाग के
अधिकारी-कर्मचारी अपने समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री भैरव जाटवर ने संबोधन करते हुए कोसीर के मूंगहापारा से कुधरी खार तथा पानी टंकी से भगत बंजारे के खेत तक विद्युत पोल लगाए जाने की मांग रखी और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक प्रतिनिधि श्री गनपत जांगड़े ने भी विद्युत विभाग की सराहना करते हुए कहा कि विभाग द्वारा निरंतर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिसके लिए अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं और सभी प्रशंसा के पात्र हैं।कार्यक्रम में कनिष्ठ यंत्री कोसीर श्री राहुल सिंह, सहायक यंत्री श्री सचिन केरकेटा, कनिष्ठ यंत्री गुडेली श्री दिनेश वैष्णव,टेक्नीशियन अनूप लहरे,सहायक लाईन मेन अनिल मनहर,शिवा साहू सहित बड़ी संख्या में उपभोक्तागण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button