CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

“पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा के छात्र छात्राओं के संभाग स्तरीय संसद प्रतियोगिता में दिखाया अपना हुनर”

घरघोड़ा। आज 30 जनवरी 2026 को संभाग स्तरीय संसद प्रतियोगिता का आयोजन संभाग मुख्यालय देवकीनंदन सभागृह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में किया गया जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के. वी.राव, डीएमसी आलोक स्वर्णकार ,सहायक परियोजना अधिकारी भुवनेश्वर पटेल के नेतृत्व में संस्था पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा की 32 छात्र छात्राओं ने जिले का प्रनिधित्व किया और संभाग स्तर पर छात्रा रिया साहू को उत्कृष्ट प्रदर्शन पुरस्कार से नवाजा गया ।

संस्था की इस सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के वी राव द्वारा बच्चो की बधाई दी एवं संस्था प्रमुख  संजय कुमार पंडा ने कहा यह संस्था के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कहकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।उक्त कार्यक्रम में बच्चों को सम्मिलित करवाने हेतु जिला नोडल मीना नायक एवं लता जायसवाल ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button