Raigarh News

विकासखण्ड सारंगढ की बड़ी उपलब्धि कुष्ठ रोगियो एवं उनके बच्चों के लिए निःशुल्क आई.टी.आई. प्रशिक्षण

विकासखण्ड सारंगढ की बड़ी उपलब्धि
कुष्ठ रोगियो एवं उनके बच्चों के लिए निःशुल्क आई.टी.आई. प्रशिक्षण
कलंक को दूर करने एवं भेदभाव को मिटाने की दिशा में नया कदम
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (विकासखण्ड सारंगढ)
दिनंाक 23.06.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सारंगढ में कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके बच्चों के पुर्नवाास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासित की है। कलेक्टर श्रीमती पदमिनी भोई साहु के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र वैष्णव, के नेतृत्व तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.एल. सिदार विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री एन.एल. ईजारदार के कुशल मार्गदर्शन एवं श्री एच.के तिवारी, जिला कुष्ठ सलाहकार श्री आर.के मैत्री पर्यक्षक, श्री जितेन्द्र यादव ब्लाक नोडल लेप्रोसी के सहयोग एवं मिशन टान्समिशन फ्री प्रोजेक्ट के तत्वाधान में 12 हितग्राहियों का चयन करने का प्रस्ताव छत्तीसगढ वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर चांपा को भेजा गया है। जिन्हे 1 या 2 वर्ष का विभिन्न आई.टी.आई कोर्स निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदाय किया जावेगा यह प्रशिक्षण केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा प्रशिक्षण पश्चात प्लेसमेंट की शत्प्रतिशत गारण्टी है।

आत्म निर्भरता एवं उज्जवल भविष्य की दिशा मे यह महत्वपूर्ण कदम है इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग सारंगढ के सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने सभी चयनित हितग्राहियों को शुभकामना देकर उज्जवल भविष्य की कांमना की है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button