spot_img

Latest Posts

रूपाणाधाम स्टील में उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डायरेक्टर सनी अग्रवाल के मार्गदर्शन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

रायगढ़ । जिले के ग्राम सरायपाली, गेरवानी स्थित श्री रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में डायरेक्टर सनी अग्रवाल के मार्गदर्शन में राजेश शर्मा, सुजीत गिरी, दिनेश शर्मा सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास का प्रशिक्षण पावर जिम, रायगढ़ के योग प्रशिक्षक श्री कुमार जी द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस आयोजन के माध्यम से कंपनी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss