तहसीलदार सिन्हा अतिक्रमणकारियों पर हुए सख्त , आम जनता मे खुशी की लहर
तहसीलदार सिन्हा अतिक्रमणकारियों पर हुए सख्त आम जनता मे खुशी की लहर
तहसील सारंगढ़ के नावपदस्थ तहसीलदार एन के सिन्हा की कार्यशैली से अतिक्रमण कर्ताओ के होश फाख्ता है वही पीड़ित पक्ष मे खुशी की लहर है
कलेक्टर द्वारा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण ओर अतिक्रमण पर नियंत्रण के निर्देश के बाद तहसीलदार सारंगढ़ ने नये अतिक्रमण पर नकेल कस दी है
पुराने अतिक्रमण व अन्य लंबित प्रकरण जो न्यायलय मे धूल खा रहे का सुनवाई तेज कर दीं है
नये अतिक्रमण पर तत्कात स्थगन आदेश हो जाने से अतिक्रमण कर्ता मे हड़कंप मचा है वही दूसरी ओर तहसीलदार ने बेघर अतिक्रमण कर्ता के लिए व्यवस्थापन के विकल्प का प्रयोग कर बेदखल करने के शैली से उनके मानवीय सवेदना ओर शासकीय दायित्व के बीच संतुलन को आम जनता ने सराहा है
पक्षकारों से चर्चा करने से पक्षकारों ने बताया है कि विवादों के निराकरण मे सुनवाई के दौरान ही पटवारी को प्रतिवेदन के निर्देश होने से प्रकरण के निराकरण तेजी तो आयी ही है पटवारी के कार्य शैली मे कसावट आयी है
छोटी विवादों मे आपसी सामंजस्य से समझौता का रास्ता सुझाने का उनका शैली सारंगढ़ के जनता मे चर्चा का विषय है
पीएम आवास जो अतिक्रमण कर शाशकीय भूमि पर बन गए है तहसीलदार के लिए चुनौती बना है
तहसीलदार से चर्चा करने पर बताया कि कि 8- 10 pm आवास शासकीय भूमि पर बना है जिसको बेदखल करने की कार्यवाही उनके लिए चुनौती बना है
मलदा बी मे ऐसे तीन परिवार है जो शाशकीय भूमि पर पीएम आवास बना लिए है जिन्हे अभी तक नहीं तोड़ा जा सका है
