CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सराहनीय प्रयास : घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग के 23.90 किमी निर्माण 1786.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति

रायगढ़ जिले के लैलूंगा घरघोड़ा मार्ग को मिली बड़ी सौगात , विकास के हर क्षेत्र में रायगढ़ को आगे बढ़ाना विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्राथमिकता

रायगढ़। रायगढ़ जिले के विकास को नई गति देते हुए राज्य शासन ने वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक की पहल पर रायगढ़ जिले के घरघोड़ा-लैलूंगा राज्य मार्ग क्र. 17 के किमी. 55/10 से किमी. 79/10 तक 23.90 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹1786.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई 23.90 किमी और कैरिज-वे चौड़ाई 7.00 मीटर रखी गई है। यह मार्ग राज्य मार्ग क्र. 17 के अंतर्गत आता है।यह स्वीकृति वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से मिली है।

स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के लगातार प्रयासों और रायगढ़ जिले के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति मिली है। स्वीकृति के बाद क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। जिले की जनता अब यह महसूस करने लगी है कि विकास हेतु भाजपा को को दिया गया एक-एक वोट सार्थक साबित हो रहा है। इस स्वीकृति से सड़क मार्ग का नवीनीकरण होगा जिससे आस पास के गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और विकास को बल मिलेगा।

इस सड़क के निर्माण से घरघोड़ा और लैलूंगा विधानसभा के ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी सीधे जिला मुख्यालय रायगढ़ से बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के आवागमन की सुविधा सुगम होगी। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। किसान अपनी उपज मंडी तक आसानी से पहुंचा सकेंगे और ग्रामीण उत्पादों की बाजार तक पहुंच बढ़ने से स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी।

सबसे अहम बात यह कि चिकित्सा के क्षेत्र को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। आपातकाल में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में लगने वाला समय घटेगा, जिससे बहुमूल्य जीवन बचाने में मदद मिलेगी। विकास के हर क्षेत्र में रायगढ़ को आगे बढ़ाना विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्राथमिकता में शामिल है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार — हर मोर्चे पर जिले को नई पहचान दिलाने हेतु वे सतत् प्रयत्नशील है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button