CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

गुरु अर्जन देव के शहीदी परब पर लक्ष्मीपुर-ढिमरापुर व्यापारी संघ का सेवा कार्य 

​सेवा कार्य में भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया विशेष रूप से उपस्थित

​रायगढ़। पंचम पातशाह, धन-धन श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन शहीदी परब के उपलक्ष्य में आज लक्ष्मीपुर-ढिमरापुर व्यापारी संघ द्वारा जन-कल्याण हेतु एक पुनीत सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से छबील (ठंडे-मीठे शरबत) और चने के प्रसाद का वितरण किया गया।
​इस सेवा कार्य में भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु साहिब की महान शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन सेवा, त्याग और शांति का संदेश देता है, जिसे अपनाना हम सभी का कर्तव्य है।
​इस आयोजन को सफल बनाने में बलबीर सिंह टुटेजा, निर्मल सिंह छाबड़ा, डॉ. राजू अग्रवाल, उमेश थवाईत, कल्पेश पटेल,  उत्पल जयसवाल, सुरेश बट्टीमार, हरजीत सिंह, विजय बागड़ियां, सुलखन, किशोर बंसल, अंकित मिश्रा,  राकेश रात्रे,  प्रकाश साहू, सुनील ठाकुर, लखन सतपति, असलम हुसैन, परितोष शुक्ला और विंकल छाबड़ा सहित अनेक गणमान्य जनों की सक्रिय भागीदारी रही।
​ढिमरापुर-लक्ष्मीपुर रोड व्यापारी संघ के सभी सम्मानित व्यवसायी बंधुओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button