Raigarh News

पोस्ट मैट्रिक अजा छात्रावास को सौ सीटर करने की मांग

  1. पोस्ट मैट्रिक अजा छात्रावास को सौ लीटर करने की मांग

सारंगढ आज सांसद प्रतिनिधि अरूण यादव गुड्डू के नेतृत्व में कलेक्टर  को  पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास सारंगढ़ जो कि 50 सीटर है उसे 100 सीट करने का मांग  सांसद प्रतिनिधि अरूण यादव गुड्डू के नेतृत्व में किया गया ।अनुसूचित जाति वर्ग का एकमात्र पोस्ट मैट्रिक छात्रावास संचालित है जो कि केवल 50 सीटर है। जैसा के विदित है सारंगढ़ क्षेत्र अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है जिसके कारण यहां बहुत से अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को छात्रावास में प्रवेश की आवश्यकता पड़ती है। सीट कम होने के कारण बहुत से छात्रों को छात्रावास की सुविधा से वंचित होना पड़ता है।अतः आप से अनुरोध है कि उक्त पोस्टमैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास सारंगढ़ का उन्नयन कर 50 के स्थान पर 100 सीट में वृद्धि करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि पूरे क्षेत्र के छात्रों को इस सुविधा का भरपूर लाभ प्राप्त हो सके।

 

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button