तिलक लगाकर बच्चों का शाला प्रवेश,शास. प्राथमिक शाला विजयपुर में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

रायगढ़ । आज 16जून 2026 दिन -मंगलवार कोई हमारे विद्यालय शा. प्राथमिक शाला विजयपुर में शाला प्रवेश उत्सव बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर विद्यालय कोई पोस्टर, बलून, एवं फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण अत्यंत सौम्य एवं आनंदमय हो गया, शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अथिति के रूप में रायगढ़ के बीईओ संजय पटेल एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविन्द बिरदी को आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि और पालको की उपस्थिति में प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया गया।
शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अथिति संजय पटेल के द्वारा सभी बच्चों कोई गर्मी छुट्टी में उनके द्वारा किये गए कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में पूछा गया ,बच्चों कोई कहानी सुनाया गया एवं कहानी से सबंधित प्रश्न किया गया जिसमे सभी बच्चों ने अच्छा आंसर दिया, बच्चों को पुरस्कार दिया गया।
बीईओ, अध्यक्ष, एवं शाला के प्रधान पाठक के द्वारा नवप्रवेशी बच्चों कोई फूल माला, तिलक, लगाकर पाठ्यपुस्तक, गणवेश प्रदान कर कक्षा 1ली में प्रवेश कराया गया।
सभी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, नृत्य आदित्य प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात शाला प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ लगाया गया। शा. प्राथमिक शाला विजयपुर के प्रधान पाठक शैलेन्द्र राय द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु हर वर्ष पांचवी उत्तीर्ण बालिका जो आर्थिक रूप से कमजोर एवं पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करती है उनको सायकिल वितरित कर प्रोत्साहित किया जाता है अतः इस वर्ष कक्षा पांचवी से कुमारी भूमि जगत कोई सायकल वितरित कर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बच्चों को न्योता भोज
शाला में न्योता भोज का आयोजन भी कराया गया जिसमे सभी बच्चों के लिए चावल, दाल, छोले, की सब्जी, टमाटर की सब्जी, पापड़, जलेबी, एवं हलवा बनवाया गया। सभी बच्चों ने न्योता भोज का आनंद लिया। इस प्रकार शाला प्रवेश उत्सव में सभी को विद्यालय परिवार का हिस्सा बनने की अनुभूति कराई गई एवं एक सकारात्मक वातावरण निर्मित किया गया यह उत्सव न केवल नए छात्रों के लिए यादगार रहा बल्कि सभी के लिए भी आनंद और उत्साह का कारण बना।
