Raigarh News

दुष्कर्म का आरोपी पुणे से गिरफ्तार, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई

आरोपी को पकडक़र भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में संचालित ष्अभियान संवेदनाष् के तहत महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के एक आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी द्वारा विवाह का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का मामला सामने आया था।

विवाह का भरोसा देकर बनाया संबंध, फिर शादी से किया इंकार

मूलत: जशपुर जिले की 26 वर्षीय युवती चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में रह रही थी । युवती ने 19 अप्रैल को महिला थाना रायगढ़ में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि जून वर्ष 2021 में एक अनजान मोबाइल नंबर से उसकी बातचीत आनंद सिंह नामक व्यक्ति से शुरू हुई थी। बातचीत और वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने उससे विवाह करने का आश्वासन दिया। युवती के अनुसार दिसंबर 2024 में आरोपी रायगढ़ आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी कई बार रायगढ़ आकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर दर्ज कराया अपराध

पीडि़ता ने बताया कि जब उसने आरोपी से विवाह करने की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करने लगा और अंतत: शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी कर रहा है। आवेदन के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुणे में पतासाजी कर आरोपी को दबोचा

प्रकरण दर्ज होने के बाद एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला थाना की विशेष टीम आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे रवाना हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और रायगढ़ लेकर आई। पूछताछ में आरोपी आनंद कुमार सिंह पिता दयाशंकर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी गड़ा गौतम, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम मारूजी, थाना हिजौड़ी, जिला पुणे (महाराष्ट्र) ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button