Raigarh News

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय के जन्मदिवस पर नगर मण्डल युवा मोर्चा ने किया फल वितरण

सारंगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर मंडल युवा मोर्चा द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा सेवा और संवेदना का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने श्री संजय भूषण पाण्डेय जी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।
युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवीय संवेदनाओं का परिचायक है। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अस्पताल के चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button