CG NewsCrime Newsबलौदा बाजार
डीजे चलाने की बात पर चाकू से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। ग्राम मटिया में डीजे चलाने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक मामला बलौदा बाजार जिले के ग्राम मटिया का है। मामले से जुड़े पकड़े गए आरोपियों में दीपांशु टण्डन, 21 वर्ष, निवासी ग्राम मटिया चौकी गिरौदपुरी और विधि से संघर्षरत एक बालक शामिल है। आरोपियों ने हत्या की नीयत से चाकू से वार कर चोट पहुंचाई। डीजे चलाने को लेकर अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
