Raigarh News
अनुकम्पा प्रक्रिया में कलेक्टर ने दिया आदेश, पटवारी प्रशिक्षण में उत्तीर्ण होने के बाद होगी नियुक्ति
*अनुकम्पा प्रक्रिया में कलेक्टर ने दिया आदेश, पटवारी प्रशिक्षण में उत्तीर्ण होने के बाद होगी नियुक्ति
*
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जून 2026/अनुकम्पा प्रक्रिया में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिनेश कुमार चौहान को पटवारी प्रशिक्षण के लिए सशर्त आदेश जारी किया है। यह आदेश, दिनेश के पिता पुनऊराम चौहान सहायक ग्रेड 2 कार्यालय कलेक्टर (भू अभिलेख शाखा) सारंगढ़ का शासकीय सेवा के दौरान 28 फ़रवरी 2026 को निधन हो जाने पर दिया गया। पटवारी पद में नियुक्ति के लिए दिनेश कुमार चौहान को पटवारी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक अनिवार्य रूप से उत्तीर्ण करना होगा
