Raigarh News

30 को जिंदल ऑडिटोरियम में होगा हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का शानदार मंचन

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की अभिनव पहल, शहर के कला प्रेमियों में उत्साह

रायगढ़। शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की अभिनव पहल पर आगामी 30 मई को सुप्रसिद्ध हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का भव्य मंचन किया जाएगा, यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से ओ.पी. जिंदल स्कूल ऑडिटोरियम में शहर के गणमान्य नागरिकों एवं कला प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रोग्राम चेयरमैन रोटेरियन विनोद बट्टीमार ने बताया कि शहरवासियों के लिए यह एक विशेष सांस्कृतिक आयोजन होगा, जिसमें संवेदनशील और विचारोत्तेजक हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूँ” का मंचन किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल एवं सचिव डॉ. सतीश अग्रवाल ने बताया कि “मैं अनिकेत हूँ” न्याय, संवेदना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक मार्मिक कहानी है, नाटक का निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी शशि वरवडकर कर रहे हैं,यह नाटक समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगा,उन्होंने बताया कि इस भव्य आयोजन में महाराष्ट्र मंडल रायपुर का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है, महाराष्ट्र मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ में मराठी रंगमंच एवं हिंदी नाटकों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं।
रोटरी स्टील सिटी के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल समाज सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर में कला और संस्कृति को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि “मैं अनिकेत हूँ” जैसा सशक्त नाटक रायगढ़ के लोगों को नई सोच और सकारात्मक संदेश देगा,आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाएं तथा कला और संस्कृति के इस प्रयास को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें,इस आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन कमलेश अग्रवाल, सचिव डॉ. सतीश अग्रवाल, प्रोग्राम चेयरमैन विनोद बट्टीमार सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button