सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान,185 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान,185 किशोरियों को लगा सुरक्षा कवच
सारंगढ छत्तीसगढ़ शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के विकासखंड बिलाईगढ़ में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन तथा विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि जायसवाल के देख रेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।अब बड़ी संख्या में किशोरियां और बच्चियां खुद आगे आकर टीका लगवा रहीं हैं। यह वैक्सीन सभी सरकारी अस्पतालों पर सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है। गवर्मेंट ने आम जनता की सुविधा के लिए यह सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर भी उपलब्ध करवाई है। जिसमें आने वाली समय में किशोरियो के भविष्य को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके वहीं कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने फील्ड में जाकर सभी अभिभावकों को जागरूक किया यह सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के लगातार संक्रमण के होता है। यह वैक्सीन निजी अस्पतालों में तीन से पांच हजार रूपये में लगने वाली एचपीवी वैक्सीन को निशुल्क लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि जायसवाल ने बताया कि अभी तक हमारे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में *185* एचपीवी वैक्सीन हम लोग लगा चुके हैं और निरंतर वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है।
*सर्वाइकल कैंसर से बचाव का है मकसद*- इस एचपीवि टीकाकरण अभियान का उद्देश्य बेटियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर लगाया गया यह टीका बेटियों के सुरक्षित भविष्य की एक मजबूत ढाल है। टीकाकरण के बाद यहां बच्चियों को सम्मानित करने के साथ साथ रिफ्रेशमेंट भी दिया जा रहा है।और जिन बच्चियों को टीका लग रहा है वे बच्चियां अपने सहेलीयो को भी इस टीका के प्रति जागरूक करने का संकल्प ले रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि वैक्सीन लगाने के बाद बच्चियों को तुरंत विभाग की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। और उसका विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड किया जा रहा है।ताकि भविष्य में वैक्सीनेशन का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रहे और किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिन-जिन क्षेत्र के मितानिन एचपीवी वैक्सीन के लिए अच्छा कार्य कर रहे हैं उन्हें भी सम्मानित किया जा रहा है
