Raigarh News

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायज़ा

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायज़ा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से चर्चा करते हुए मरीजों को बेहतर उपचार और समय पर दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है और अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवं मरीजों के परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button