Raigarh News

भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

समपान सत्र के मुख्य अतिथि रहे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

सारंगढ़ बिलाईगढ़। भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग भव्यता व दिव्यता के साथ सफलता पूर्वक समापन हुआ।
इस प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु व्यवस्था की दृष्टि से विभिन्न टोलियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई थीं।
लिहाजा सुव्यवस्थित एवं अनुशासित प्रशिक्षण वर्ग को देखकर आगंतुक अतिथि वक्ताओं ने अपने आप को प्रशंसा करने से रोक नहीं पाए। सभी अतिथियों ने वर्ग की उत्कृष्ट व्यवस्था, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं के समर्पण की मुक्त कंठ से सराहना की।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने संगठन संबंधी विचार रखें और कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, राष्ट्रवादी सोच एवं जनसेवा के मूल मंत्र से जोड़ते हुए उन्हें वैचारिक एवं सामाजिक रूप से और अधिक सक्षम बनाना है।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का एक सशक्त माध्यम है जहां संगठन की रीति-नीति एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को आत्मसात कराया जाता है।
प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न सत्रों में क्रमश: भाजपा के इतिहास और विकास विषय पर जिला भाजपा संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी इस सत्र की अध्यक्षता जिला भाजपा प्रवक्ता भुवन मिश्रा ने की।
समापन समारोह के दौरान जिला भाजपाध्यक्ष ज्योति पटेल तथा कार्यक्रम संयोजक महामंत्री अमित तिवारी मंचासीन थे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button