Raigarh News

पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर

उड़ीसा पुलिस कर रही थी पीछा

रायगढ़। ग्राम महापल्ली थाना चक्रधर नगर के तहत कनक तूरा ओडिसा से डीजल चोरी कर भाग रहे टाटा सफारी वाहन बिना नंबरी गाड़ी का पीछा करते हुए ओडिसा रेंगाली झारसुगुडा पुलिस महापल्ली पहुंची जहां चोरों ने गाड़ी छोड़ दिया और फरार हो गए।
प्रत्यक्ष दर्शियों तथा ओडिसा पुलिस के अनुसार वाहन में 6 लोग सवार थे। डीजल चोरी करने की शंका होने पर ओडिसा रेंगाली थाना पुलिस की पेट्रोलिंग कर रही पार्टी ने गाड़ी का पीछा किया। पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार लोग डीजल फेंकते जा रहे थे तथा पाना पलास फेंककर पीछा कर रही पुलिस पार्टी को रोकने का प्रयास किया लेकिन ग्राम महापल्ली के नरेश अग्रवाल के घर के पास केनाल सडक़ पर गाड़ी छोड़ खेतों की ओर भाग गए। वही पुलिस पार्टी ने उप सरपंच विजय यादव को फोन कर बुलाया और घटना की जानकारी दी। ओडिसा पुलिस घटना में प्रयुक्त वाहन सफारी जो टायर खराब हो गया था उसे खींच कर कनक तूरा ले गई है। यह घटना सुबह 4 बजे के आस पास की है। पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक दीपक कुल्लू कर रहे थे। वाहन में एक एक जर्किन डीजल बरामद होने की बात कही जा रही है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button