Raigarh News

नंदेली अस्पताल में राष्ट्रीय मूल्यांकन संपन्न

कलेक्टर व सीएमएचओ के मार्गदर्शन में रायगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र छू रहे उत्कृष्टता के नए शिखर

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के कुशल निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत के सतत मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में जिले के ’प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदेली’ में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत दो दिवसीय राष्ट्रीय मूल्यांकन की प्रक्रिया बाहर से आए केंद्रीय मूल्यांकनकर्ताओं ’डॉ. आशीष कुमार यादव’ एवं ’डॉ. शांतनु सेन’ द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

06 प्रमुख विभागों का हुआ कड़ा निरीक्षण’

गत ’12 एवं 13 मई’ को आए केंद्रीय एसेसर की टीम द्वारा अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। नंदेली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छफ।ै के कड़े मापदंडों के अंतर्गत ’06 प्रमुख विभागों’ ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, लैब, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा जनरल एडमिनिस्टेऊशन का बारीकी से मूल्यांकन किया गया।
इस बड़े राष्ट्रीय मिशन को गति देने में डीपीएम सुश्री रंजना पैंकरा एवं जिला स्तरीय स्वास्थ्य टीम से डॉ. राजेश मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। साथ ही कोड़तराई से राजेश साहू, पुसौर से डॉ. दिनेश नायक तथा राघवेंद्र बोहिदार सहित विभिन्न मैदानी कार्यकर्ताओं ने अपनी अनुकरणीय सेवाएं दीं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button