Raigarh News

सडक़ हादसे में धरमजयगढ़ नपं अध्यक्ष घायल

रायगढ़। धरमजयगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार सडक़ हादसे में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धरमजयगढ़ के बैरियर चौक के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही एक आर्टिका कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वे सडक़ पर गिर पड़े और उनके कंधे में गंभीर चोट आई है।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर उपचार हेतु उन्हें रायगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही समर्थकों और नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों में चिंता का माहौल बन गया फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button