Raigarh News

बालिकाएं स्वास्थ्य पर ध्यान दे एनीमिया मुक्त रहे:- डॉ संजय कन्नौजे

*बालिकाएं स्वास्थ्य पर ध्यान दे एनीमिया मुक्त रहे डॉ संजय कन्नौजे* सारंगढ़  कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे  के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद ( सारंगढ़) में *राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी* को एक संक्षिप्त एवं सारगर्भित कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे *PCPNDT* act ( गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994) के बारे में बच्चों को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया समझाया गया इस अधिनियम अंतर्गत किसी महिला को गर्भ के बच्चे की लिंग परीक्षण के बाध्य नहीं किया जा सकता ,लेकिन गर्म में पल रहे शिशुओं की सोनोग्राफी करना है जिसका उद्देश्य शिशु में किसी प्रकार विकलांगता ,विकाश को पता करना होता इसके लिए सोनोग्राफी सेंटर रजिस्टर्ड होता है योग्य व अधिकृत चिकित्सक ही ये सोनोग्राफी करता है जिस गर्भवती महिला की सोनोग्राफी करना है उसकी जानकारी रखना होता है सोनोग्राफी सेंटर में यहां लिंग परीक्षण नहीं होता का बोर्ड भी लगाना होता है उल्लंघन होने की दशा में सजा का प्रावधान दिया है इस अधिनियम में देश में लिंगानुपात की औसत गिर जाने के कारण ही इस अधिनियम को लाया गया क्योंकि देश के कई राज्यों में 1000 के बालक की संख्या में बालिकाओं की संख्या बहुत कम हो गया था इस अधिनियम के आने से ही लिंगानुपात में सुधार हुआ लेकिन इसकी कड़ी निगरानी में ही की जाती है *राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के कारण इसको मनाने की शुरुवात 24 जनवरी 2008 को हुई है इसका उद्देश्य है बालिकाओं को बचाना ,बढ़ाना ,पढ़ाना ,और समाज में सम्मान दिलाना , बालिकाओं की शिक्षा ,स्वास्थ्य , पोषण ,एवं संपूर्ण विकाश करना होता है तथा लिंगानुपात में सुधार करना है कलेक्टर सर ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगर हमारे बालिका स्वस्थ रहेंगे तब ही बालिका का सही विकास हो सकेगा इसके लिए उनका पोषण आहार अच्छा हो ,नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हो ,हीमोग्लोबिन की जांच कराए क्योंकि हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर बालिकाओं को खून की कमी होती है जिसे एनीमिया या रक्त अल्पता कहते है हीमोग्लोबिन कम होने पर बच्चे कमजोर रहते है ऐसे बच्चे में सीखने ,समझने ,कि क्षमता प्रभावित होती है तथा ऐसे बच्चों में ध्यान एकाग्र नहीं होती परिणाम स्कूल में पढ़ाई में पिछड़ जाते और प्रतियोगी परीक्षा में पीछे रह जाते है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में भी एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत प्रदाय की जाने वाले योजना जिसमे WIFS की गोली को नियमित रूप से प्रत्येक मंगल वार को खाना खनके बाद खिलाई जाती है ऐसे वर्ष में 52 गोली खाने होते है तथा खान पान भी संतुलित होनी चाहिए इस अवसर पर डीपीओ प्रसाद साहब ने भी बालिकाओं को शिक्षा ,पढ़ाई पर फोकस करने की बात कही आज के इस कार्यक्रम में जिले भर से ऐसे बालिका जो पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन किए है उनको 5000 पांच हजारे रुपए की चेक प्रदान किए जिसमे मनीषा साहू HSS Hirri से ,चंद्रप्रभा आदित्य कन्या HSS भटगांव से ,भूमिका प्रधान सरिया से ये तीनों बालिका 10 वीं में अच्छे अंक प्राप्त किए है वैसे ही 12 वी में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बालिकाओं में श्रुति बारिक कन्या HSS सरिया से ,ममता सोनवानी खुरसुला से तथा प्रीति टंडन कन्या HSS सरसीवां से इनको भी 5000 के चेक कलेक्टर सर के हाथों प्रदान की गई इसके अतिरिक्त HSS छिंद के बालिका जिन्होंने में अच्छे अंक से परीक्षा उत्तीर्ण हुए है उनको स्वास्थ्य विभाग के तरफ से मोमेंटो देखकर सम्मानित किया गया जिसमे इंदु निषाद ,सृष्टि कौशले ,बिंदिया अजय ,शीतल निषाद ,रवीना जाटवर ,सानिया रात्रें ,राजेश्वरी पटेल ,तुलेश्वरी नवरंग ,सरोज कुर्रे ,रेणु कोसले ,भूमिका साहू ,पुष्पा साहू इसके अलावा ऐसे बच्चे के माता पिता जिनके केवल पुत्रियां है उन दंपत्तियों को भी सम्मानित किया गया ऐसे 6 बच्चे थे जिनके भाई नहीं है उनको भी मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया जिसमे इंदु निषाद ,रखी जांगड़े ,जिज्ञासा पटेल ,आंशिक मिंज ,चंद्रप्रभा आदित्य ,अंशिका साहू ,इसी तरह आज के कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त किए मुस्कान जांगड़े ,द्वितीय स्थान संयुक्त रूप से पूर्णिमा और आकांक्षा ,तथा तृतीय स्थान पर सीमा ,दिशा और हेमकुमारी रही इन सभी बालिकाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया आज का आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई जिसमे कंचनलता आदित्य लेखापाल ,मनोज साहू DAM ,ममता जोलहे DTC ,दुष्यंत पटेल स्थापना लिपिक ,गीता पर्यवेक्षक आज के कार्यक्रम में PCPNDT एक्ट के नोडल डॉ सुरेश खूंटे ,BMO सारंगढ़ डॉ आर एल sidar ,DPM नंदलाल इजारदार DPO प्रसाद साहब ,स्कूल के प्राचार्य , सभी अध्यापक एवं मंच संचालन रामकुमार मैत्री जी ने किया

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button