ग्रामीणों ने ने कलेक्टर को पेंड्रावन से बालपुर सड़क मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत हेतु ज्ञापन सौंपा
ग्रामीणों ने ने कलेक्टर को पेंड्रावन से बालपुर सड़क मार्ग के निर्माण एवं मरम्मत हेतु ज्ञापन सौंपा
सारंगढ़ ग्राम पेंड्रावन और आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने पेंड्रावन से बालपुर के बीच सड़क मार्ग की अत्यंत जर्जर स्थिति के सम्बन्ध में आवेदन दिया जिसमें बताया गया है कि यह सड़क जगह-जगह से पूरी तरह टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।दुर्घटना का खतरा: गड्ढों में पानी भरने और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।आवागमन में परेशानी: क्षेत्र के स्कूली बच्चों, मरीजों और आम नागरिकों को बालपुर और आसपास के मुख्य केंद्रों तक जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है अत: जनहित को ध्यान में रखते हुए पेंड्रावन से बालपुर मार्ग का डामरीकरण (सड़क निर्माण) और तत्काल मरम्मत कार्य कराने की मांग ग्रामीणों ने किया है ।
