Raigarh News

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल पवनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा स्वास्थ्य शिविर*

*सेवा संकल्प अभियान के तहत कल पवनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा स्वास्थ्य शिविर*

– सारंगढ़ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर पुष्पेंद्र वैष्णव के निर्देशन में 26/09/26 सेवा संकल्प कार्यक्रम अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी,विकासखंड- बिलाईगढ़ जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़ में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जाना है जिसमें
1 डॉ.शशी कुमार जायसवाल ( पीजीडीएफएम) खंड चिकित्सा अधिकारी बिलाईगढ़ ,डॉ. रूपेंद्र कुमार साहू (एमडी मेडिसिन), डा. आयुष अग्रवाल,डॉ कविता, ग्रामीण चिकित्सा सहायक वीरेंद्र बंजारे के द्वारा संचालन किया जाएगा
2 इस कार्यक्रम के तहत सामान्य चिकित्सकीय उपचार,गर्भवती माता की जांच, सामान्य एवं कुपोषित बच्चों की जांच, एक्स-रे पोषण आहार वितरण, कुष्ठ एवं क्षय के मरीजों की जांच एवं परामर्श, शुगर एवं बीपी के मरीजों की जांच की जानी है
3 शिविर में नएआयुष्मान कार्ड बनाना,आयुष्मान कार्ड में सुधार, आभा आईडी रजिस्ट्रेशन किया जाना है।
4 सभी प्रकार के खून जांच एवं बीपी जांच शुगर जांच, एक्स-रे जांच किया जाना है
5 शिविर के दौरान पी ओ डी कैंप( तेल जल कर्म ) कुष्ठ रोगियों के लिए एवं पोषण आहार का वितरण क्षय रोगियों के लिए किया जाएगा.
5 शासन की बहु आयामी योजनाओं को विस्तार से समझाया एवं बताया जाएगा
6 शिविर को स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य संयोजक ( मितानिन प्रशिक्षिका एवं मितानिनों )एवं महिला बाल विकास के सहयोग से आयोजित किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा शंख्या में स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए अपील एवं आग्रह किए हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button