spot_img

Latest Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने की शिरकत

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने की शिरकत
==============
सारंगढ़— सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में आयोजित चित्रकला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने बच्चों को शिक्षा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “बड़े बदलाव की शुरुआत हमेशा छोटे-छोटे कदमों से होती है। निरंतर प्रयास, अनुशासन और आत्मविश्वास से बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं।”
उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के भीतर कुछ अलग करने की क्षमता और प्रतिभा मौजूद है। जरूरत है उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही अवसर उपलब्ध कराने की। उन्होंने बच्चों से नियमित अध्ययन के साथ खेल, रचनात्मक गतिविधियों और तकनीकी ज्ञान में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया।
पाण्डेय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को अवसर देने और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करने का संकल्प है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करने की अपील की, जहां आर्थिक या सामाजिक परिस्थितियां किसी बच्चे की प्रतिभा के मार्ग में बाधा न बनें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए अभियान को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
“आज किसी एक बच्चे की पढ़ाई में मदद का छोटा-सा कदम, कल उसके सपनों की बड़ी उड़ान बन सकता है।” कार्यक्रम को प्राचार्य श्रीमती विभावरी ठाकुर जिला शिक्षा अधिकारी एल एन पटेल ने भी संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने छात्रों को प्रेरित किया। आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय,जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल,जिला शिक्षा अधिकारी एल एन पटेल संस्था के प्राचार्य श्रीमती विभावरी ठाकुर पीएम श्री स्कूल बरमकेला और नोडल समग्र नरेश चौहान ,संस्था के शिक्षकगण और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। बच्चों ने अपनी सपनों के भारत को अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक और कल्पना शीलता से बेहतरीन चित्रकला का प्रदर्शन किए।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss