spot_img

Latest Posts

अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट

रायगढ़। अंडर-16 ड्यूस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे एवं अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कार्मेल और गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर कार्मेल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्मेल की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया। टीम की ओर से लव खुटे ने 19 रन, वेदांश सिंह ने 20 रन तथा आयुष किसपोट्टा ने 10 रन का योगदान दिया।
गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में साई त्रिशा ने शानदार प्रदर्शन किया। साई त्रिशा (गुरुकुल) दृ 5 ओवर, 28 रन देकर 3 विकेटइसके अलावा शौर्य सिंह राजपूत ने 3 विकेट, ओम ने 1 विकेट, अनमोल भारती ने 1 विकेट और अभ्युदय श्रीवास ने 1 विकेट प्राप्त किया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 10.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
गुरुकुल की ओर से पक्षालिका टोप्पो ने बेहतरीन पारी खेली।
पक्षालिका टोप्पो दृ 27 रन (23 गेंद, 3 चौके), नाबाद, स्ट्राइक रेट 117.3 उनके साथ साई त्रिशा ने भी प्रभावशाली बल्लेबाजी की। साई त्रिशा ने 27 रन (21 गेंद, 5 चौके), स्ट्राइक रेट 128.5 इसके अलावा शौर्य सिंह राजपूत ने 15 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुँचाया।
कार्मेल की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्य भारती ने 2 विकेट, आयुष सिंह ने 1 विकेट जबकि आयुष किसपोट्टा विकेट लेने में सफल नहीं रहे।
इस मुकाबले में साई त्रिशा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने गेंदबाजी में 5 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 21 गेंदों में 27 रन (5 चौके) की उपयोगी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही गुरुकुल क्रिकेट अकादमी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss