Raigarh News

कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक उत्तरी जांगड़े को सौंपा ज्ञापन

कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक उत्तरी जांगड़े को सौंपा ज्ञापन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं ज्वलंत समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री के नाम विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, अनुकंपा नियुक्ति में तेजी लाने, शिक्षकों की सेवा गणना में विसंगतियों का निराकरण, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबित लाभों का भुगतान, सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान तथा कर्मचारियों के हित से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण होने से शासकीय कार्यों में गति आएगी तथा कर्मचारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी मांगों को शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाकर उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर श्री फकीरा यादव(जिलाध्यक्ष छ. ग. प्रदेश तृतीय शास.कर्मचारी संघ सारंगढ़ बिलाईगढ़ )श्री लोकेन्द्रनाथ पटेल(जिला कार्यकारी अध्यक्ष), श्री झनक राम बंजारे, श्री सुखराम अजय, श्री नंद कुमार बंजारे( संभागीय उपाध्यक्ष ), थानेश्वर चंद्रा( पेंशनर जिला अध्यक्ष),श्री भुनेश्वर गोपाल , श्री संदीप मिंज( महामंत्री ), श्री गजेंद्र चौहान, श्रीमती कामिनी डनसेना( जिला प्रवक्ता महिला) श्री विनोद महेश( कोषाध्यक्ष ), श्रीमती उषा बंजारे, श्रीमती उषा वर्मन नेहा सिंह राजपूत, कुमारी पूजा अकेला सहित संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए शासन से सकारात्मक पहल की अपेक्षा व्यक्त की।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button