दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ को मिले 3,602 करोड़, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार

रायगढ़। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त के रूप में 3,602 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से जारी इस राशि को प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी अग्रिम किस्त से छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे बड़े पर्व से पहले मिली यह राशि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी का काम करेगी।
वित्त मंत्री चौधरी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से दोनों नेताओं को धन्यवाद दिया।
केंद्र सरकार द्वारा टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी किए जाने से राज्य को 3,602 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है। प्रदेश सरकार को उम्मीद है कि इस राशि से विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
