Raigarh News

आम निर्वाचन नगर पालिका 2026 हेतु जिला सारंगढ बिलाईगढ के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन

 

आम निर्वाचन नगर पालिका 2026 हेतु जिला सारंगढ बिलाईगढ के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन

सारंगढ़  दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 अध्यक्ष एवं 15 वार्ड पार्षदों के निर्वाचन हेतु फोटो युक्त निर्वाचन नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में कुल 15 वार्डो की कुल मतदाता 18445 में महिला मतदाता 9529 पुरूष 8916 वार्डवार मतदान केन्द्र में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर दिनांक 23.10.2026 दिन शुकवार को किया जाकर उक्त स्थलो पर दावा आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30.10.2026 दिन शुकवार अपरान्ह 3.00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। दावे/आपत्ति कार्यकारी दिवस प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे के मध्य प्रस्तुत किये जा सकते है। दावा/आपत्ति हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्रारूप क, प्रारूप ख प्रारूप ग मतदान केन्द्रो मे निःशुल्क उपलब्ध करायी गई है उक्त फार्म प्राधिकृत कर्मचारियो से निःशुल्क प्राप्त कर अपना दावा/आपत्ति जिसके साथ पासपोर्ट साईज का फोटोग्राफ के साथ प्रस्तुत कर सकते है। दावा आपत्ति हेतु 01 अक्टूबर 2026 की स्थिति में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा की प्रचलित निर्वाचन नामावली में नाम अवश्य दर्ज हो, यदि आवेदक का नाम भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचक नामावली मे दर्ज नही है तो प्रारूप क, ख, ग में आवेदक कोई आवेदन पत्र प्रस्तुत करने हेतु पात्र नही होगे। दावा आपत्ति निर्वाचक नामावली मे नाम सम्मलित करने नाम गनत स्थान पर या अशुद्ध प्रविष्टयो के साथ उल्लेखित हुआ है तथा निर्वाचक नामावली मे किसी ऐसे व्यक्ति का नाम सम्मलित हुआ है जो पात्र नही है दावे आपत्ति आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप क, ख, ग मे ही स्वीकार किये जावेगे। प्रारूप (क) का अभिप्राय मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली मे नाम सम्मलित करने के लिए आवेदन पत्र दे सकता है साथ ही कोई मतदाता अपना नाम सूची के एक वार्ड से दुसरे वार्ड मे अन्तरित करना चाहता है तो इसी प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। प्रारूप (ख) मे निर्वाचक नामावली मे सम्मलित किसी प्रविष्टी के ब्यौरे जैसे मकान नंबर, नाम पिता/पति का नाम आयु के सबंध मे अशुद्व या त्रुटी पर आपत्ति हो ऐसे आपत्ति केवल वही व्यक्ति कर सकता है जिससे वह प्रविष्टी सबंधित है। प्रारूप (ग) मे निर्वाचक नामावली मे सम्मलित किसी व्यक्ति के मृत्यु, स्थान परिवर्तन विवाह होकर अन्यत्र चले जाने या अन्य कारणो से नही रहने के कारण अपना नाम या किसी अन्य ब्यक्ति का नाम हटाने के लिए आवेदन से सबंधित है ।

उक्त आम निर्वाचन नगरपालिका परिषद सारंगढ़ निर्वाचन के लिए भी उपरोक्त तिथि 23.10.2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाकर 30.10.2026 अपरान्ह 3.00 बजे तक दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। दावे/आपत्ति कार्यकारी दिवस प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे के मध्य प्रस्तुत किये जावेगे । दावा/आपत्ति हेतु निर्धारित आवेदन पत्र प्रारूप क, प्रारूप ख प्रारूप ग मतदान केन्द्रो मे निःशुल्क उपलब्ध करायी गई है जो उपरोक्त वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक निर्धारित वार्डों के मतदान केन्द्र के प्राधिकृत कर्मचारियो से प्राप्त की जा सकती है ।

निःशुल्क आम जनता अपना नाम अपने संबंधित वार्ड के मतदान केन्द्र में अवलोकनार्थ कर सकते है ।

 

नगरपालिका परिषद सारंगढ़

जिला- सारंगढ- बिलाईगढ

संवाददाता/पत्रकार

दैनिक/सप्ताहिक सामाचार पत्र

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button