Raigarh News

आयुष स्वास्थ्य मेला में 765 नागरिक हुए लाभान्वित

आयुष स्वास्थ्य मेला में 765 नागरिक हुए लाभान्वित
सारंगढ़ ।छ ग़ शासन आयुष विभाग के आदेशानुसार एवं कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के संरक्षण तथा जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ सी एस गौराहा के कुशल मार्गदर्शन में ग्राम जशपुर कछार विकासखंड सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ में द्वितीय आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर गांधी चौक दुर्गा मंदिर परिसर मे आज दिनांक 28/1/2026 को सम्पन्न हुआ। जिसमें 765 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर नि:शुल्क में दवा प्राप्त कर लाभान्वित हुए । जिसमें 585 आयुर्वेद 180 होम्योपैथ पद्धति से तथा 50 लोगों का हीमोग्लोबिन परीक्षण एवं 250 लोगों का रक्त शर्करा जांच किया गया ।
आयुष स्वास्थ्य मेला का शुभारम्भ जनपद सदस्य चंद्रिका चंद्र प्रकाश श्रीवास सरपंच विधाता पटेल उप सरपंच माधुरी एकादशीयां राकेश संजय साहू पंच लक्ष्मी माली पंच त्रलेश्वर जायसवाल दरस श्रीवास प्रकाश राकेश अशोक आदित्य पंच ओम प्रकाश माली पद्म माली पंच की गरिमामयी उपस्थिति में भगवान धन्वंतरि के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं नारियल फोड़कर किया गया।
उद्बोधन स्वरूप प्रकाश राकेश द्वारा जड़ी बूटियों के रहस्यों और प्राथमिक उपचार पर प्रकाश डाला गया। तथा अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ लेने के लिए कहा गया। उप सरपंच द्वारा आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
इस आयुष स्वास्थ्य मेला में 765 मरीजों का रोग निदान कर नि:शुल्क दवाई वितरण किया गया। इस शिविर में डॉ यशवंत स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष, डॉ करुणासागर पटेल, डॉ शेष बहादुर यादव, डॉ वसीम खान, डॉ अशोक कुमार पाण्डेय डॉ बेदराम पटेल डॉ राजीव प्रकाश सेन डॉ बद्रीविशाल पंकज डॉ स्वाती पटेल आयुर्वेद फार्मासिस्ट श्री सखाराम निराला श्री भरतलाल बरिहा श्री जगदीश सिडार श्री उमेश चौहान श्री कुशल प्रसाद जांगड़े श्री नरेश पटेल श्री माया राम औषधालय सेवक श्री राम प्रसाद खूंटे श्रीमती पद्मिनी पटेल बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्रीमती प्रतिभा साहू ने बहुमूल्य सहयोग दिया। वश्री कपिल मिंज द्वारा रक्त परीक्षण की व्यवस्था की गई तथा प्रियंका सिडार CHO एवं नीरा ग्रामीण स्वास्थ्य आयोजक महिला स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सहभागिता रही। शिविर समापन एवं आभार उद्बोधन स्वरूप शिविर प्रभारी डॉ यशवन्त कुमार स्वर्णकार जिला नोडल अधिकारी आयुष द्वारा लोगों को दिन चर्या, ऋतु चर्या पालन करने पर प्रकाश डाला गयाऔर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button