spot_img

Latest Posts

Raigarh News : NTPC लारा के CSR सहयोग से 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप

“हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती” –  शशि मोहन सिंह

रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अंचलों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत NTPC लारा के सहयोग से मैत्री नगर टाउनशिप में YONEX SUNRISE 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों और 34 टीमों ने अंडर-15 एवं अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में शशि मोहन सिंह (IPS), DIG एवं SSP, रायगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख (HOP), NTPC लारा, एम. श्रीनाथ, GM (O&M), जाकिर खान, HoHR, रेखा ठाकुर, अध्यक्ष, प्रेरिता महिला समिति (PMS) तथा महावीर सिंह, DC, CISF सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्य अतिथि शशि मोहन सिंह ने कहा, “हार न मानने वालों की कभी हार नहीं होती।” उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, दृढ़ संकल्प और खेल भावना के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर HOP सुभाष ठाकुर ने कहा कि NTPC लारा विद्युत उत्पादन के साथ-साथ अपने आसपास के क्षेत्रों के सामाजिक एवं सामुदायिक विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। CSR के माध्यम से NTPC लारा द्वारा समय-समय पर राज्य स्तरीय बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं फुटबॉल प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में लैक्रोस खेल को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी पहल का उल्लेखनीय परिणाम है कि महलोई गांव की तीन बेटियों ने लैक्रोस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया तक अपनी खेल यात्रा तय की है। यह उपलब्धि क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं और महिला सशक्तीकरण का प्रेरक उदाहरण है।
NTPC लारा द्वारा CSR के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन देने की यह पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए अवसर प्राप्त करने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss