प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्यातिथ्य में सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर की संचालिका व मुख्य योग शिक्षिका पद्मावती साहू ने सिखाया योग
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि उपज मंडी परिसर सारंगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री एवं प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। सामूहिक योगाभ्यास के बाद बच्चों ने आकर्षक योग प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम मे सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर सारंगढ़ के बच्चों ने ग्रुप योगा व एकल आर्टिस्टिक व रिदमिक दोनों में बहुत ही आकर्षक व शानदार प्रदर्शन किया । सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर की संचालिका व मुख्य योग शिक्षिका पद्मावती साहू ने
विगत 15 दिनों से सारंगढ़ मे कई जगहो में निशुल्क योग कक्षा का आयोजन किया व अंतराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के लिए बच्चो को तैयार किया व बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया ।सभी बच्चों को जिला प्रशासन की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया गया।
