शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) ललित प्रकाश पटैरिया के विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ में आज पूर्व कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटैरिया के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) ललित प्रकाश पटैरिया, माननीय कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर, प्रो. विनय चौहान, माननीय कुलपति, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ कार्यक्रम अध्यक्ष, डॉ. रेणु पटैरिया एवं प्रो. एच.एल. होता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।
इस गरिमामय कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वर्तमान कुलपति प्रो. विनय चौहान ने अपने स्वागत उद््बोधन में डॉ. पटैरिया के विश्वविद्यालय में योगदानों को स्मरण करते हुए उनके कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि डॉ. पटैरिया ने अपने कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं समर्पण से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास को नई दिशा प्रदान की।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलगीत, ध्वज, मिशन, विजन, को तैयार करने में, कार्य-परिषद््, विद्या परिषद्् जैसे महत्वपूर्ण समितियों का गठन, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए। विश्वविद्यालय के समग्र विकास में उनका योगदान एक मजबूत नींव के समान रहा, जिस पर भविष्य की प्रगति का निर्माण होता रहेगा।
इस अवसर पर वर्तमान कुलसचिव डॉ. तरूण धर दीवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. पटैरिया का कार्यकाल विश्वविद्यालय के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और उनके द्वारा स्थापित मानकों का अनुसरण करते हुए विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति करता रहेगा। डॉ. होता ने भी इस विश्वविद्यालय से अपने पुराने एवं गहरे संबंधों पर प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान डॉ. पटैरिया को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में डॉ. पटैरिया ने विश्वविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ बिताया गया समय उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. तरूण धर दीवान, कुलसचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा सभी ने डॉ. पटेरिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर डॉ. रोहिणी आर्या, प्रभारी अधिकारी (स्था.प्रशा.), डॉ. नीरजा तिवारी सिंह, प्रभारी अधिकारी अकादमिक, डॉ. रवीन्द्र कौर चौबे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रवीन्द्र कौर चौबे, अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा किया गया।
