Raigarh News
सुशासन त्योहार के लिए कलेक्टर के निर्देश पर सीएमओ नगरपालिका सारंगढ़ ने नगरीय क्षेत्र के लिए लगाई गई ड्यूटी
सुशासन त्योहार के लिए नगरीय क्षेत्र के लिए लगाई गई ड्यूटी
सारंगढ मुख्यमंत्री द्वारा शासन प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता, शासकीय योजनाओं और कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु “सुशासन तिहार 2026 संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में कार्यालय कलेक्टर के अनुसार नगरीय क्षेत्र सारंगढ़ में दिनांक 13 मई को वार्ड क्र. 01, 02, 03, 04 एवं 10 तक वार्ड क्र. 03 मंडी प्रांगण कलेक्टर कार्यालय के पास, दिनांक 19.05.2026 को वार्ड क्र. 09, 11, 12, 13 एवं 14 तक वार्ड क्र. 13 राजापारा रंगमंच के पास एवं दिनांक 22.05.2026 को वार्ड क्र. 05, 06, 07, 08 एवं 15 तक वार्ड क्र. 07 जेलपारा रंगमंच के पास में समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त समाधान शिविर के सफल संचालन हेतु निर्धारित तिथि को निम्नानुसार अधिकारी / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिनमें महेन्द्र कुमार पैकरा
सहायक अभियंता नोडल अधिकारी, ऋषिकेश पटेल
उप अभियंता सहायक नोडल अधिकारी,
उत्तम सिंह कंवर उप अभियंता सहायक नोडल अधिकारी, रोशन कुमार यादव सहा. ग्रेड 03, प्र. लेखापाल प्र.लो.क., प्रीतम कुमार देवांगन
चूडामणी आदित्य, देवल कुमार साहू, हेमप्रकाश तिवारी, गोपाल यादव, संतोष मरार, अरूणा सिंह ठाकुर श्रीमती राधा देवी ठाकुर, अनिल कुम्हार शंकर सागर, अविनाश देवांगन, नैमिष यादव की ड्यूटी लगाई गई है तथा सीएमओ ने कहा है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। सभी कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित कर सौपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में व्यय के संबंध में सक्षम स्वीकृति प्राप्त कर ली जावे। निर्धारित तिथि व स्थान पर शिविर के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। जिसके लिए संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होगें।
