spot_img

Latest Posts

ग्राम धोबनी भट्टी मार्ग पर रेड कार्रवाई कर शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से कुल 6.120 लीटर देशी मदिरा की गई ज़ब्त।

 

🔶 ग्राम धोबनी भट्टी मार्ग पर रेड कार्रवाई कर शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार।आरोपी के कब्जे से कुल 6.120 लीटर देशी मदिरा की गई ज़ब्त।

🔶 आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा द्वारा जुआ, सट्टा, शराब और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस को ग्राम धोबनी भट्टी मार्ग से एक शराब कोचिया को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।

पेट्रोलिंग के दौरान दिनांक 19.08.2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टाटा, बिलासपुर निवासी अमृत लाल साहू अवैध शराब लेकर पैदल आ रहा है। इस सूचना पर ग्राम धोबनी भट्टी रोड तिराहा के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमृत लाल साहू पिता खंभालू साहू, निवासी थाना सरसिवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया। उसके कब्जे से एक कपड़े के थैले में 24 पाव देशी मदिरा प्लेन और 10 पाव देशी मदिरा सहित कुल 6.120 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत 2,920 रुपये है। जिनको बरामद कर ज़ब्त की गई। साथ ही, आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी बेलाडुला संजय नायक, प्रधान आरक्षक लखन जाटवार, आरक्षक लोकनाथ रात्रे, टीकाराम साहू, भारद्वाज एवं समस्त चौकी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss