Raigarh News

बच्चों में अंतर्निहित प्रतिभा को संवारने में वार्षिकोत्सव की महत्वपूर्ण भूमिका= संजय भूषण पांडेय

बच्चों में अंतर्निहित प्रतिभा को संवारने में वार्षिकोत्सव की महत्वपूर्ण भूमिका= संजय भूषण पांडेय
====================
सारंगढ़= वार्षिकोत्सव बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उनमें अंतर्निहित प्रतिभा को संवारने का सशक्त माध्यम है।यह एक ऐसा मंच है जहां बिना किसी भेदभाव से प्रतिभा,कला कौशल ,खेलकूद ,बच्चों की कल्पनाशीलता, सृजनात्मक रचनात्मक क्षमता को निखारा जाता है।ऐसे कार्यक्रमों में बच्चे भाग लेते हैं तो उनमें आत्मविश्वास,संचार कौशल ,नेतृत्व क्षमता और सामूहिक सहभागिता जैसे गुणों का विकास होता है। उक्त उदगार जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने बरमकेला विकासखंड के अंतर्गत अशासकीय जीडी मॉडल स्कूल बरमकेला में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में अध्यक्ष की आसंदी से पालकों,बच्चों शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button