Raigarh News

चिखली-रैबार के बीच हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त बाइक चोरी, पुसौर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़। थाना पुसौर क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत युवक की क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के पार्ट्स चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के पार्ट्स एवं इंजन नंबर बरामद किया गया है। मामले में थाना पुसौर में  धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, 05 जुलाई को शत्रुघन मेहर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 बीएफ 4628 होंडा साइन से सब्जी बिक्री करने रायगढ़ जा रहा था। ग्राम चिखली एवं रैबार के मध्य पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 06 एचडी 3685 के चालक तनुज भोय, निवासी नुआपाड़ा, ओडिशा द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई थी, जिसमें शत्रुघन मेहर की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल को उसके भाई संजय मेहर के सुपुर्द किया था। वाहन अत्यधिक क्षतिग्रस्त होने के कारण संजय मेहर ने उसे चिखली के पास अपने ढाबे के सामने खड़ा कर दिया था।
18 अगस्त को संजय मेहर ने मौके पर जाकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान थाना पुसौर े में जप्त मोटरसाइकिल पार्ट्स एवं इंजन नंबर के संबंध में परिवहन कार्यालय से जानकारी प्राप्त की गई। जांच में उक्त इंजन मृतक शत्रुघन मेहर के नाम पंजीकृत मोटरसाइकिल का होना पाया गया। पुलिस ने जांच एवं पूछताछ के आधार पर मोहनीश पटेल (21 वर्ष), निवासी खोखरा, थाना पुसौर तथा शिव कुमार खुंटे (22 वर्ष), निवासी जूटमिल क्षेत्र, रायगढ़ को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए तलब किया। पूछताछ एवं जांच में दोनों आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल के पार्ट्स चोरी करने का अपराध सिद्ध पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए 18 अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button