Raigarh News
किंकारी डेम के पहुंच मार्ग के विक्रमपाली के पास धनुषाकार बनने से दुर्घटनाओं को दे रहा है निमंत्रण जगह होने के बाद भी बनाया जा रहा तिरछा, कई की जान जोखिम में
किंकारी डेम के पहुंच मार्ग के विक्रमपाली के पास धनुषाकार बनने से दुर्घटनाओं को दे रहा है निमंत्रण
जगह होने के बाद भी बनाया जा रहा तिरछा, कई की जान जोखिम में

सारंगढ़ पिछले चार साल से बरमकेला बड़े नवापारा स्थित किंकारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल मय पहुंच मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण को लेकर विधानसभा सत्र में सवाल उठने के बाद अब शेष कार्यों को शुरु किया गया है। ग्राम बड़े नवापारा के ग्रामीणों का आरोप है कि किंकारी नाला पर उच्च स्तरीय पुल के बड़े नवापारा की तरफ पहुंच मार्ग का निर्माण एक माह से पहले से किया जा रहा है परविक्रमपाली गांव की ओर सड़क नीचे हो रहा था जिससे यह मार्ग धनुषाकार हो रहा था जो कि चलते हुए वाहन चालक को आगे की सडक के ना दिखने के कारण दुर्घटनाओं को आमंत्रित करने वाला बन रहा था जिसकी जानकारी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष दीपक थवाईत को ग्रामीणों द्वारा दिया गया जिस पर उन्होंने सेतु निर्माण के ई भगत से दूरभाष पर सम्पर्क करने का प्रयास किया परंतु उनसे सम्पर्क नहीं होने के कारण दीपक थवाईत ने इसके सब इंजीनियर राखी पटेल से दूरभाष पर सम्पर्क कर उन्हें उक्त पूल निर्माण के बारे में व विक्रमपाली की ओर के सडक के धनुषाकार बनने से वाहन चालकों को आगे की सडक के नहीं दिखने वह इस मार्ग को सीधा सीधा बनाने के लिए पर्याप्त जगह होने की जानकारी दिया जिस पर उक्त सब इंजीनियर राखी पटेल ने यह आश्वासन दिया है कि उक्त सडक को अब ऐसा बनाया जाएगा जे सबके लिए सुगम व सुलभ हो सके। परंतु आज पर्यंत तक इसमें कोई भी सुधार नहीं किया गया है वहीं पुल में भी घटिया निर्माण सामग्रियों का प्रयोग किया दा रहा है इसकी जानकारी एसडीएम सांरगढ को भी दिया गया है परंतु आज पर्यंत तक इस मार्ग में सुधार नहीं किया गया है व अभी भी यह धनुषकोडिय आकार में है जो कि मार्ग में आने वाले वाहन को दिखाई नहीं देने के कारण इस मार्ग पर कई लोगों की जान जोखिम में पड सकती है।
