
*युवा उड़ान 2026 : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भागीदारी पर जोर*शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में आयोजित हुआ युवा उड़ान कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा और करियर काउंसलिंग की मिली जानकारी*
*राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय हुए शामिल*
*नशामुक्त भारत और साइबर अपराध जागरूकता के सेल्फी जोन बने आकर्षण का केंद्र*
सारंगढ़–बिलाईगढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवाओं को विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय, सारंगढ़ में “युवा उड़ान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को साइबर सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव एवं करियर काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को डिजिटल युग में जागरूक और सतर्क रहने के साथ ही अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
नशामुक्त भारत के सेल्फी जोन में दिखा उत्साह
कार्यक्रम स्थल पर नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बनाए गए “मैं हूं नशामुक्त भारत” सेल्फी जोन ने जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने सेल्फी लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
साइबर अपराध से बचाव का दिया जागरूकता संदेश
वहीं पुलिस विभाग द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “मैं जागरूक हूं, साइबर क्राइम से मुक्त हूं” थीम पर विशेष सेल्फी जोन बनाया गया। यहां जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सेल्फी ली तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के महत्व पर जोर दिया गया।
युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के साथ ही नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। कार्यक्रम में युवाओं की सहभागिता ने विकसित छत्तीसगढ़ एवं विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

