CG NewsRaigarh Newsरायगढ़

Raigarh News : राज्यपाल रमेन डेका करेंगे 41वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ

14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में सजेगा कला और संस्कृति का भव्य मंच

रायगढ़। राज्यपाल रमेन डेका 14 सितम्बर को रायगढ़ में 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह का शुभारंभ करेंगे। 14 से 23 सितम्बर तक 10 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में होगी। चक्रधर समारोह रायगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक एवं कलात्मक परंपरा का प्रमुख उत्सव है। समारोह में देश-प्रदेश के ख्यात कलाकार अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह में शास्त्रीय नृत्य, संगीत, लोककला सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका 14 सितम्बर को जिला जांजगीर-चाम्पा से बाय रोड प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाऊस, पतरापाली रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7.15 बजे रामलीला मैदान पहुंचकर चक्रधर समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री डेका जिंदल स्टील गेस्ट हाऊस, पतरापाली़ में रात्रि विश्राम करेंगे। वे 15 सितम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाऊस, जिला जांजगीर-चाम्पा के लिए प्रस्थान करेंगे।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button