CG NewsCrime NewsRaigarh Newsरायगढ़

महिला से दुष्कर्म, शिकायत दर्ज होते ही आरोपी के घर से दबिश देकर गिरफ्तार

महिला से दुष्कर्म, शिकायत दर्ज होते ही आरोपी के घर से दबिश देकर गिरफ्तार

 धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, परिचित युवक ने महिला को डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण

रायगढ़।  जिले की धरमजयगढ़ पुलिस ने महिला से दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पीड़िता द्वारा दिनांक 21.05.2026 को थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

पीड़िता (उम्र 27 वर्ष) का बयान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लिया गया, जिसमें उसने बताया कि आरोपी दिनेश कौशिक निवासी ग्राम बोरो, उसके एवं उसके पति का परिचित है और पिछले लगभग एक माह से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। पीड़िता के अनुसार 06.05.2026 की दोपहर आरोपी उसके घर आया था। उस समय वह घर के आंगन में नहा रही थी। आरोपी ने उसके पति के बारे में पूछा, जिस पर उसने पति के घर में नहीं होने की बात कही और अपने कमरे में चली गई। आरोप है कि आरोपी पीछे-पीछे कमरे में पहुंचा, दरवाजा बंद कर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी।

महिला ने लोकलाज के डर से घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। इसी बीच 07.05.2026 को आरोपी ने पुनः महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बाद में पीड़िता ने 14.05.2026 को अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 64(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े द्वारा आरोपी दिनेश कौशिक पिता राम प्रसाद कौशिक उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बोरो थाना धरमजयगढ़ को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

*“महिलाओं के विरुद्ध अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी के अपराध हैं। ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस तत्काल एवं सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।”*

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button