Raigarh News

महिलाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण जिला अस्पताल में जारी

*HPV टीकाकरण के लगाई जा रही है*। सारंगढ़ बिलाईगढ़ शासन के निर्देशानुसार हमारे जिले में भी HPV ( ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) महिलाओं को होने वाले सर्वाइकल कैंसर की टीकाकरण सारंगढ़ जिला अस्पताल में लगाई जा रही है देश में स्तन कैंसर के बाद दूसरे नंबर पर सर्वाइकल कैंसर होती है समुदाय में इससे बहुत परेशान होने एवं जनहानि होती है अब चुकी इसके बचाव के लिए वैक्सीन बन चुकी है और देश दुनिया में बच्चियों को लगाई जा रही है हमारे देश में भी इसकी शुरुआत 16 मार्च से हो चुकी है देश में ऐसे बालिकाएं जो 14 वर्ष पूरा का चुके है लेकिन 15 वे जन्म दिन नहीं मनाये है ऐसे बालिकाओं को इसके लिए चुना गया है ये केवल सिंगल डोज वैक्सीन है जिसे लगाया जाना है महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ये टीका जरूरी है कहते है किसी बीमारी की उपचार कराने के बजाय उसकी बचाव जरूरी होता है जिले के तीनों विकासखंडों में ऐसे बालिकाओं की संख्या 7282 है जिसे टीकाकृत किए जाने है टीका 3000 से 4000 रुपए में मिलती है टीका सुरक्षित भी है और जिला अस्पताल में अभी फ्री में लगाई जा रही है अतः पालकों से आग्रह है बालिकाओं की भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह टीका जरूरी है आप आगे आए और अपने बालिकाओं को टीका लगवाए टीकाकरण के लिए बालिकाओं की उम्र के लिए आधार कार्ड ,या फोटो वाला कोई भी पहचान पत्र ला सकते है यदि पहचान पत्र न हो तो माता पिता अपने हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्र भी दे सकते है टीकाकरण पश्चात लाभार्थी का U win पोर्टल पर इंट्री किया जाता है पश्चात ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए लाभार्थी को आधा घंटा के लिए निगरानी में रखा जाता है इसके लिए अलग से निगरानी कक्ष भी बनाए गए है जिला चिकित्सालय में प्रति दिन ( रविवार एवं अन्य शासकीय अवकाश दिनों को छोड़कर) लगाई जा रही है आइए आप भी एक जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए अपने बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की इस मुहिम में सहभागी बने

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button