Crime News : पुलिस वाहन में तोड़फोड़ और बलवा मामले का फरार आरोपी 11 साल बाद गिरफ्तार

“ऑपरेशन क्लीन हंट” की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी पकड़ाया
गांव लौटने पर लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
रायगढ़ । शासकीय वाहन में तोड़फोड़ और बलवा मामले का 11 साल से फरार आरोपी गांव लौटने पर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2015 से फरार चल रहे बलवा एवं पुलिस टीम पर हमले के आरोपी हेमा राठिया को उसके गांव पहुंचने की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Crime News, shasakiya vahan me todfod,balwa mamle ka farar aaropi, gawn loutane par girftar, lailunga police, judicial remand,
बताया जाता है प्रकरण वर्ष 2015 का है, जब आरोपी हेमा राठिया अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सीमो एवं मोटरसाइकिलों में सवार होकर लाठी, डंडा एवं लकड़ी की फालियों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोपियों ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई में लगे पुलिस बल के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों पर हमला कर मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की गई तथा पुलिस के शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी।
पुलिस का शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था
घटना के संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी लैलूंगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/2015 के तहत धारा 147, 148, 149, 186, 353, 452, 294, 506, 323, 332, 336, 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई थी।
फरारी काट रहा था,11 साल बाद लौटा गांव
विवेचना के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जबकि हेमा राठिया लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Crime News, shasakiya vahan me todfod,balwa mamle ka farar aaropi, gawn loutane par girftar, lailunga police, judicial remand,
इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि फरार आरोपी हेमा राठिया पिता रूपसिंह राठिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्या कहते हैं एसएसपी शशि मोहन सिंह
“रायगढ़ पुलिस की नजर फरार प्रत्येक आरोपी पर है। अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वालों के लिए जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा हर आरोपी को कानून के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।”
Crime News, shasakiya vahan me todfod,balwa mamle ka farar aaropi, gawn loutane par girftar, lailunga police, judicial remand,
