ढाई लाख का सवा 4 सौ ग्राम गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, देह व्यापार एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनूमुड़ा देवारपारा में जूटमिल पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद भट्ट उर्फ बुटू ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लाकर अपने घर में छुपाकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी एवं हमराह स्टाफ के साथ तत्काल टीम गठित कर आरोपी के मकान की घेराबंदी कर गवाहों की मौजूदगी में रेड कार्यवाही की गई।
तलाशी के दौरान मकान के भीतर रखी एक पेटी से 7 किलो 300 ग्राम तथा एक डिब्बे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुछ दिन पूर्व बिक्री हेतु गांजा लेकर आया था। मौके से गांजा बिक्री की 3500 नगद राशि भी जप्त की गई। आरोपी के कब्जे से कुल 12 किलो 400 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 2,50,000) एवं 3500 नगद जप्त कर थाना जूटमिल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।
