Raigarh News

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा*

*कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 फरवरी 2026/ सोनोग्राफी के शुभारम्भ के बाद वापसी पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला चिकित्सालय में डायलीसिस कराने आये दो मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इसी प्रकार उन्होंने पुरुष वार्ड में मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की बातचीत की। इसके बाद कलेक्टर ने हॉस्पिटल के मीटिंग हॉल में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर के साथ बैठक की। कलेक्टर ने सामान्य चर्चा करते हुए डॉक्टर से परिचय प्राप्त किया और उनके कार्य में किसी प्रकार की मांग, कमी, सुझाव की जानकारी ली। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, सिविल सर्जन दीपक जायसवाल आदि उपस्थित थे।

*निःशुल्क डायलिसिस सेवा*

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत् जीवनधारा निःशुल्क डायलिसिस सेवा का सफल संचालन किया जा रहा है। क्रोनिक किडनी के मरीजों में खून की कमी, मूत्र में रक्त आना, पैरो में सूजन आना, चेहरों में सूजन आना, थकान, उक्त रक्तचाप, अनिद्रा, भूख में कमी, त्वचा में खुजली, रात्रि में जल्दी जल्दी पेशाब आना, मासपेशियों में झनझनाहट होना, सांस लेने में तकलीफ होना, मूत्र में प्रोटिन आना, शरीर के वजन में अचानक बदलाव आना, सिर दर्द होना आदि प्रकार के लक्षण होते है। इस प्रकार के लक्षण होने पर प्रतिदिवस जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में आकर जांच एवं उपचार हेतु चिकित्सकीय सलाह ले सकते है। मरीजों द्वारा ऐसे लक्षण होने पर नजर अंदाज करने पर विभिन्न प्रकार के जटिलताएँ हो सकती है एवं गुर्दे की विफलता की संभावना बढ़ जाती है जिसकी वजह से बहुत प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसमें खून की कमी, केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र का नष्ट होना, त्वचा का रंग परिवर्तित होना, रक्त में पोटेशियम का स्तर बढ़ जाना जिससे हृदय को नुकसान होता है। अनिद्रा, पेरीकार्डिटिस, पेट में अलसर होना, प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाना इस प्रकार की जटिलताएँ होती है। इसी प्रकार के मरीजों को हिमो डायलिसिस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

कोई भी मरीज जिनका डायलिसिस उच्च संस्था या किसी भी निजी संस्था में हो रही है, ऐसे मरीज जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के डायलिसिस कक्ष में अपना आधार कार्ड लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (पीएमएनडीपी) के तहत् जीवनधारा निःशुल्क डायलिसिस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु मोबाईल नम्बर 6267317316, 9329205242 पर संपर्क कर सकते हैं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button