अशोका पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कैरियर गाइडेन्स सेमिनार,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय की रही विशेष उपस्थिति
अशोका पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कैरियर गाइडेन्स सेमिनार
सारंगढ़ अशोका पब्लिक स्कूल में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मान. विशाल पाण्डेय जी के द्वारा कक्षा नवमीं से बारहवीं के छात्र-छात्राओं को आगामी वार्षिक परीक्षा के स्ट्रेस से बाहर निकलने के तरीकों के साथ साथ अपने कैरियर निर्माण के लिए मोटिवेट किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय विशाल पाण्डेय सर,प्राचार्य जे. मिश्रा जी एवं उप प्राचार्या श्रीमती प्रीति अवस्थी के द्वारा माता सरस्वती के तैलचित्र के समक्ष पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।मंचासीन समस्त महानुभावों को पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए सम्मानित किया गया।तनावमुक्त परीक्षा से संबंधित इस कार्यशाला में बच्चों के साथ साथ उनके पैरेंट्स भी उपस्थित रहे।पालकगण एवं बच्चों ने खुलकर अपने मन के बातों को विशाल सर जी के सामने रखा एवं संतोषप्रद प्रत्युत्तर को पाकर सभी उत्साहित नजर आ रहे थे।इस कार्यशाला में संस्था के संरक्षक राजेश अग्रवाल, सीईओ संजय भूषण पाण्डेय एवं संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
