Raigarh News

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया हनुमान चालीसा पाठ

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, रायगढ़ द्वारा जिला अध्यक्ष श्रीमती मधुलता पटेल के नेतृत्व में
रायगढ़ स्थित बूढ़ी माई मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बूढ़ीमाई देवी एवं राम भक्त हनुमान जी से वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी जीवन तथा प्रदेश एवं रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। इस अवसर पर बूढ़ीमाई मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए संकल्प लिया गया। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत महिला मोर्चा की टीम द्वारा प्रसाद स्वरूप खिचड़ी, केला एवं शरबत का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से महिला मोर्चा ने समाज सेवा एवं जनकल्याण का संदेश भी दिया।
इसके पश्चात भाजपा महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निवास एवं कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही मंदिर में पूजन-अर्चना के पश्चात प्राप्त प्रसाद भी उन्हें भेंट किया गया। महिला मोर्चा की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने की मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मधुलता पटेल ने कहा कि वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी जी का जन्मदिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए सेवा, समर्पण और जनकल्याण का प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने अपने कार्यकाल में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयां स्थापित हो रही हैं। आज महिला मोर्चा की ओर से मंदिर में पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ और छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा सदैव संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी समाजहित के कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मधुलता पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, रेखा महमिया, बीना चौहथा, कविता सारथी, लक्ष्मी विश्वास, नेहा देवांगन, श्रद्धा ताम्रकार, किरण चौहान, दीपमाला गुप्ता, बेबी ठाकुर, पूर्णिमा दास, दीपकुंवर मालाकार, संगीता मुक्कू यादव, दीपमाला महंत, अनीता पटेल, विनिया कारमोरे सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

EDITOR IN CHIEF at RAJAT KIRAN NEWS | Website | + posts
Back to top button