spot_img

Latest Posts

30 अक्टूबर को भी स्कूल बंद, चक्रवात के खतरे के बीच प्रशासन का फैसला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चक्रवाती तूफान ‘अर्बन’ के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 30 अक्टूबर 2026 को सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ ने 29 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय 30 अक्टूबर को बंद रहेंगे। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर चक्रवाती तूफान के प्रभाव और अत्यधिक बारिश की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन का उद्देश्य खराब मौसम के दौरान विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली संभावित परेशानियों से बचाना है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा। आदेश की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर सहित संबंधित शिक्षा अधिकारियों और जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों की आशंका के बीच जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। 30 अक्टूबर को जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

Latest Posts

spot_img

Don't Miss